झारखंड राज्य का बोकारो जिला वर्ष 1991 में धनबाद जिले से अलग होकर दो प्रखंड
एवं गिरिडीह जिले से छः प्रखंड मिलकर 1991 ई.में बना। जिला मुख्यालय बोकारो
इस्पात सिटी में है जिसका आक्षांश 23.29 और देशांतर 86.09 है। बोकारो जिला का
भौगोलिक क्षेत्रफल 2861 वर्ग कि.मी. एवं 357663.36 एकड़ भूमि के रुप में है।
सतह की औसत ऊँचाई मध्य समुद्री सतह से 210 मी. है। छोटानागपुर पठार में अवस्थित
यह जिला विभिन्न घाटियों एवं हवाई तरंगों से घिरा है। इस वातावरण में पिछले
लगभग दो दशकों के इस छोटे अंतराल के अंदर एक नया शहर मजबूत बहुआयामी आर्थिक
शक्ति के साथ एक क्षेत्रीय शहरी केंद्र देश के विभिन्न भागों से आए लगभग 8 लाख
व्यक्तियों से विकसित हुआ है जो एक छोटे भारतवर्ष के जैसा प्रतीत होता है।
|